सिवान: दो धुर जमीन को ले दो पक्षों मारपीट, फायरिंग

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के समीप दो धुर जमीन काे लेकर शनिवार की देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षाें में मारपीट हो गई। इस दौरान दाेनों ओर से ईंट-पत्थरों चलने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से दहशत फैलाने को लेकर फायरिंग भी की गई। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हो पाई। दोनों पक्षों में जमीनी विवाद था,इसको लेकर मारपीट हुई है।

घटना की जानकारी नगर थाना को हुई। इसके बाद नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों द्वारा थाने में आवेदन दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक पक्ष से संजय कुमार, राजेश कुमार, रवि कुमार व देवाशीष कुमार शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से आनंद सोनी, चंदन कुमार और प्रकाश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी कर सभी को रविवार को जेल भेज दी। इस संबंध में टाउन इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024