परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मर्दापुर हरिजन टोला बस्ती में पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जहां स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल की पहचान हरेराम राम के पुत्र शैलेश कुमार, पुत्री दीपमाला कुमारी और पत्नी रामपति देवी के रूप में की गई है.
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कई दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था. जहां ग्रामीणों के सहयोग से मामला को सुलझा दिया गया. लेकिन शुक्रवार की सुबह पानी गिराने को लेकर दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं होने लगी और कुछ ही देर बाद यह मामला मारपीट में तब्दील हो गया. जहां एक साजिस के तहत हमलोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हमलोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज चल रहा हैं. वही चिकित्सकों के अनुसार शैलेश की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…