सिवान: सदर अस्पताल से नवजात की अदला बदली में दो कर्मी निलंबित

  • दोनों महिलाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही ट्रासंफर भी कर दिया गया है
  • अदला बदली के दौरान एसएनसीयू में डॉक्टर नहीं
  • निलंबित दोनों महिला कर्मियों में बसंती व आराधना
  • 02 दिनों का समय दिया गया डाक्टर को जवाब के लिए

परवेज अख्तर/सिवान: सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू से नवजात की हुई अदला बदली मामले में सख्त कार्रवाई की गई है। ड्यूटी पर तैनात दो महिलाकर्मियों को निलंबित करते हुए डॉक्टर को शोकॉज किया गया है। डॉक्टर के संतोषजनक जबाव नहीं देने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। अस्पताल के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवजात की हेराफेरी की घटना के दौरान एसएनसीयू में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इस तरह नवजात की तबीयत अचानक खराब होने की स्थिति में ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मियों ने डॉक्टर को इसकी सूचना नहीं दी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निलंबित महिला कर्मियों में बसंती व आराधना है। खबर यह भी मिली है दोनों महिलाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही दोनों का ट्रासंफर भी कर दिया गया है। जबकि डॉक्टर उमेश कुमार से शोकॉज करते हुए जबाव के लिए दो दिनों का समय दिया गया है। साथ ही घटना के दिन का वेतन भी अवरूद्ध कर दिया गया है।

जांच के लिए बनायी गयी है तीन सदस्यीय कमेटी

बताया जाता है कि नवजात हेराफेरी मामले में जांच को लेकर आनन-फानन में तीन सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया था। इनमें से एक सदस्य के करोना पॉजिटिव होने की वजह से जांच में देरी होने की संभावना बढ़ गयी। घटना की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मियों पर लापरवाही बरतने को लेकर तत्काल कार्रवाई की गयी है। एसएनसीयू से जुड़े डॉक्टर इस्त्राइल ने भी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि की।

आधी रात को सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएस

गुरुवार की रात करीब एक बजे सीएस यदुवंश कुमार शर्मा ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। महिला वार्ड, एसएनसीयू वार्ड, इमरजेंसी वार्ड की भी गहनता से जांच की। साथ ही कर्मियों की उपस्थिति भी देखी। मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर सभी कर्मी मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान कर्मियों को आवश्यक निर्देशों का पालन करने व ड्यूटी के दौरान ठीक ढंग से कर्तव्य निवर्हन की बात भी कही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026