परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल पुलिस ने शराब मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक स्कूटी में छिपाकर शराब लेकर कही जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में मझवलिया निवासी सुजीत कुमार व उपेन्द्र कुमार हैं। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर शहर के सुत्ता फैक्टरी के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान सामने से एक स्कूटी बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर जब उनकी बाइक की गहनता से जांच की तो छिपाकर रखा कुल चार बोतल शराब बरामद किया। शराब मिलने के बाद स्कूटी सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। साथ ही शराब ढोने में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर लिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…