सिवान: करेजी में अनियंत्रित ऑटो ने खंभे में मारी ठोकर, सात जख्मी

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी- मैरवा मुख्य मार्ग पर करेजी गांव के समीप अनियंत्रित ऑटो ने बिजली के खंभे में तेज ठोकर मार दिया। इससे उसमे सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि तेज आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि सभी लोग सड़क के किनारे गड्ढे में खून से लथपथ हालत में पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाअध्यक्ष अभिमन्यु कुमार एएसआई मुन्ना यादव ने घायल वाहन चालक को भी पीएचसी पहुंचाया।

पुलिस का कहना था कि चिताखाल गांव से ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों से जा रहे थे। जिनमें संदीप राम , रीना देवी , राहुल कुमार राम , रोहित रेणु कुमारी वर्ष है। घायल के परिजनों ने बताया की सभी लोग ऑटो से मैरवा ट्रेन पकड़ने निकले हुए थे, तभी ऑटो ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। जिससे ऑटो सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। परिजनों का कहना था की सभी लोग बाराबंकी में रहकर जीवन यापन करते हैं। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। उनको देखने के लिए अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस का कहना है कि ऑटो को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही घटना में घायल अन्य तीन लोगों की पहचान नहीं हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026