परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपलापुर गांव समीप शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक महिला को धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सदर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतका के स्वजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सिवान- मैरवा मुख्य मार्ग का जाम कर सड़क पर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी पुतुल देवी के रूप में हुई। घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि पुतुल अपने खेत में गेहूं की बुआई करने गई थी। बुआई करने के बाद वह वापस घर लौट रही थी तभी गोपलापुर के समीप वह जैसे ही सड़क पार करना चाही तब तक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे धक्का मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…