सिवान: सेमिनार में मरीजों की भावनाओं को समझने व समस्या निदान पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के एक होटल में शुक्रवार की शाम ग्रामीण जन स्वास्थ्य सेवा संस्था द्वारा सामान्य रोग और निदान विषयक पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिकित्सकों को मरीजों की भावनाओं को समझने तथा उसकी समस्या के निदान पर चर्चा की गई। सेमिनार में दूर-दूर के चिकित्सक शामिल हुए। मुख्य वक्ता ईएनटी विशेषज्ञ डा. सोनू कुमार सिंह ने कहा कि मरीज चिकित्सक को भगवान समझता है। वह हमें आशा भरी आंखों से देखता है। तब हमारा भी कर्तव्य है कि हम उसे प्यार और सम्मान दें। इलाज के साथ-साथ प्रेम से बोलना और वास्तविक सहानुभूति रोग में अमृत का काम करती है।

संस्था के सचिव अजय कुमार दुबे ने बताया कि हम ग्रामीण चिकित्सकों के हित के लिए सरकार से केवल लड़ते ही नहीं हैं उनके स्किल डेवलपमेंट के लिए भी काम करते हैं। हमारी संस्था प्रत्येक स्तर पर ग्रामीण चिकित्सकों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित है। इस मौके पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एक-दूसरे को अबीर लगा होली की बधाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन डा. डीसी पांडेय ने किया। डा. हरेंद्र चौहान, डा. श्रीराम शर्मा, डा. फिरोज आलम, डा. विनोद कुमार, डा. मंजीत कुमार समेत काफी संख्या में चिकित्सक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026