सिवान: अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार दो बाराती को मारी टक्कर, एक की मौत

घटना गुठनी थाना क्षेत्र के भठहीं गांव के समीप की

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गठनी थाना क्षेत्र के मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग स्थित भठही गांव के समीप बरात जाने के लिए घर से एक बाइक पर निकले दो युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी. जिसमें एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल हो गया. घटना मंगलवार की देर रात्रि की बतायी जाती है. ठोकर के बाद एक बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसकी भी हालत नाजुक बतायी जाती है. मृतक रंजय सहनी है, जो यूपी के लार थाना के आदर्श नगर सरैया का निवासी बताया जाता है. जबकि घायल 16 वर्षीय आदित्य कुमार हुसैनगंज थाना के रोपण छपरा का निवासी है.

बताया जाता है कि दोनों बाइक पर सवार होकर लार थाना क्षेत्र के आदर्श नगर से हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रोपण छपरा, बरात जा रहे थे. चूकि बरात भी लार के आदर्श नगर से हुसैनगंज के रोपण छपरा जा रही थी. दोनों जैसे ही गुठनी थाना क्षेत्र के भठहीं गांव पहुंचे, अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी. दोनों सड़क पर लहुलुहान होकर गिरे पडे थे. इस बीच मैरवा से गुठनी जाने के दौरान इंस्पेक्टर मनीष साहा की नजर सड़क पर तड़पते घायल पर पड़ी. जहां उन्होंने दोनों को अपनी गाड़ी में लादकर रेफरल अस्पताल मैरव पहुंचाया, जहां रंजय सहनी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक रंजय की शादी तीन साल पूर्व में हुई थी. अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने मृतक के पॉकेट में रखे मोबाइल से घटना की सूचना परिजनों को दी. वहीं घायल आदित्य कुमार को चिकित्सों ने प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024