सिवान: उपेंद्र बने सीवान पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष तो शैलेंद्र उपाध्यक्ष

0

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार पुलिस एसोसिएशन के जिला इकाई के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह तो उपाध्यक्ष शैलेंद्र राय बने। वहीं सचिव अभिमन्यु कुमार, कोषाध्यक्ष योगेंद्र पासवान व संयुक्त सचिव पद पर शशिभूषण कुमार ने जीत दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन परिसर में सोमवार की देर रात तक आए चुनाव रिजल्ट के बाद यह घोषणा की गयी। इधर जीत के बाद एसोसिएशन के नेता खुश नजर आए। बताया गया कि सोमवार को संपन्न हुए चुनाव के दौरान करीब 350 मतदाता पुलिस अफसरों में कुल 224 ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए उपेंद्र कुमार सिंह को कुल 143, उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार को कुल 133, कोषाध्यक्ष पद पर योगेंद्र कुमार को कुल 111 व संयुक्त मंत्री पद पर शशिभूषण को कुल 114 मत प्राप्त हुए। गौरतलब हो कि चुनाव को लेकर पूरे जिले के पुलिस अफसर दो हिस्सों में बंट गए थे। काफी प्रयास के बाद भी सर्वसम्मति से चुनाव नहीं हो पाया जिसके बाद वोटिंग के जरिए सभी का निर्वाचन किया गया। मतदान की दिलचस्प बात यह रही कि एक गुट के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तो दूसरे गुट के सचिव, संयुक्त मंत्री व कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी को वोटरों ने चुना। पुलिस एसोसिएशन के इस चुनाव में जमादार से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी वोटर होते हैं। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष वोट संपन्न कराने की जिम्मेवारी बेतिया से आए पर्यवेक्षक पंकज सिंह सहित अन्य कई निर्वाचित नेताओं को मिली थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

टाई में अभिमन्यु कुमार ने सचिव पद हासिल किया

मिली जानकारी के अनुसार सचिव पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। चुनाव के दौरान दोनों को बराबर मत मिले। इसके बाद अल्फाबेटिकल आधार पर अभिमन्यु कुमार को विजेता घोषित कर दिया गया। वहीं अध्यक्ष पद पर रामाधार सिंह ने कुल 80 वोट, उपाध्यक्ष पद पर उमेश साह को 90, सचिव पद पर रणधीर कुमार को 111, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार को 111 व संयुक्त सचिव पद पर कुमार वैभव ने 108 वोट लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।