परवेज अख्तर/सिवान: सदर अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार की शाम एक व्यक्ति भूमि रजिस्ट्री का आदेश लेने को लेकर हंगामा किया। इस दाैरान उसने एसडीओ के अंगरक्षकों के साथ बदसलूकी भी की। जिसके बाद एसडीओ रामबाबू बैठा ने नगर थाना को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया। मामले में एसडीओ ने बताया कि एक व्यक्ति कार्यालय आकर भूमि रजिस्ट्री का आदेश मांग रहा था।
इस दौरान उसे बताया गया कि भूमि रजिस्ट्री करने के लिए कोई भी आदेश नहीं लेना होता है। साथ ही उसे जिला निबंधन कार्यालय जाकर रजिस्ट्री कराने की बात कही गई। इसपर वह व्यक्ति हंगामा करने लगा। साथ ही अंगरक्षक के साथ बदसलूकी भी की। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर नगर थाना भेज दिया गया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…