परवेज अख्तर/सिवान: क्लासिकल स्वाइन फीवर से मुक्ति के प्रखंड के नौ पंचायतों में अब तक 160 सुअरों का टीका लगाया जा चुका है। यह जानकारी देते हुए प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय बसंतपुर के प्रभारी पशुचिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रिय रंजन ने बताया कि इस बीमारी से बचाव के लिए प्रखंड में 260 टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने बताया कि यह स्वाइन फ्लू एक अत्यधिक संक्रामक और खतरनाक पशु रोग है, जो घरेलू और जंगली सुअरों को संक्रमित करता है।
इसके संक्रमण से सुअर एक प्रकार के तीव्र रक्तस्रावी बुखार से पीड़ित हो जाते हैं। यह एक महामारी किस्म की बीमारी है, टीकाकरण के बाद इस बीमारी के आने की गुंजाइश न के बराबर हो जाती है। यह अभियान 19 जुलाई से आरंभ है जो चार अगस्त तक चलेगा। टीकाकरण अभियान बुधवार को सूर्यपुरा समेत अन्य गांवों में चलाया गया। टीकाकरण अभियान में सहयोगियों में निर्भय सिंह, शैलेश कुमार, राजेंद्र मांझी तथा रामानंद राय शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…