परवेज अख्तर/सिवान: स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत बहार राज्य वैक्सीन कुरियर संघ की हड़ताल के समर्थन में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं सिटू एवं एंटक ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके पूर्व कर्मियों ने गांधी मैदान से जुलूस निकाल मांगों के संबंधित नारे लगाते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार राज्य वैक्सीन कुरियर संघ के बिहार प्रदेश के महामंत्री विजय सिंह ने किया। महामंत्री ने कहा कि बिहार राज्य वैक्सीन कुरियर को हड़ताल पर चले जाने से आरोग्य दिवस पर होने वाले नियमित टीकाकरण एवं कई स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। सरकार इसके वाजिब मांग पर विचार कर जन हड़ताल को वापस कराए, अन्यथा बाध्य होकर बिहार राज्य वैक्सीन कुरियर संघ सड़क से सदन तक जा सकता है। इस मौके पर पृथ्वी सिंह, रवींद्र सिंह, लालबाबू मांझी, छोटन, अनिरुद्ध सिंह, अनिल श्रीवास्तव, अभय बाबा आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…