परवेज अख्तर/सिवान: बैठक में प्रदेश महासचिव को प्रतीक चिह्न देकर किया गया सम्माानि सिवान : शहर के निराला नगर स्थित संघ भवन में मंगलवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष पंचानंद मिश्र की अध्यक्षता में हुई है। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश महासचिव नागेंद्र नाथ शर्मा को प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। मौके पर प्रदेश महासचिव ने कहा कि रामप्रवेश सिंह को पूर्व प्रदेश महासचिव महेंद्र प्रसाद शाही ने जिला के लिए प्रधान सचिव के रूप में अधिकृत किया था वह आदेश भविष्य में चुनाव होने तक जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला में मतपत्र के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह के नेतृत्व में जिला सहित अंचलों का चुनाव संपन्न होगा। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बागडोर शिक्षकों के भावना के अनुरूप प्रधान सचिव के जिम्मे होगा। बैठक में मुख्य रूप से शमशाद अली, शक्तिनाथ पांडेय, अजय कुमार सिंह, कन्हैया, कन्हैयालाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…