सिवान: फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में विभिन्न मुद्दोें पर हुई चर्चा

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिला फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक शहर के रामराज्य मोड़ स्थित जिला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के विक्रेताओं की समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दिसंबर 2022 से अप्रैल 2023 तक का मार्जिन मनी का आज तक भुगतान नहीं किया गया। इस कारण विक्रेता भुखमरी के कगार पर हैं। विक्रेता अपनी दुकान का ससमय किराया का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। जबकि सरकार द्वारा अप्रैल 2022 से नवंबर 2022 तक का मार्जिन मनी जिला प्रबंधक को भेज दी गई है।

दिसंबर 2022 के पूर्व एनएफएसए में जो विक्रेताओं का खाद्यान अवशेष भंडार में था, जिसकी राशि विक्रेताओंं द्वारा जमा कर दी गई है, उस पैसे का भी भुगतान यथाशीघ्र कराने की मांग की गई। बताया कि सभी प्रखंडों में अप्रैल माह से ही अनियमित आवंटन आ रहा है, जिसका कोई भी मापडंड नहीं है। विक्रेताओं के अनियमित आवंटन के कारण बहुत सारे उपभोक्ताओं को खाद्यान की आपूर्ति नहीं हो पाती है। ऐसे में आवंटन पर्याप्त करने पर समस्या का समाधान हो पाएगा। बैठक में दिलीप जायसवाल, मो. इकबाल, राजेंद्र तिवारी, राजकुमार चौधरी, विश्वजीत कुमार सिंह, रमेश प्रसाद, विरेंद्र चौधरी, छबिला चौधरी, अर्जुन चौधरी, हरिनाथ प्रसाद सहित अन्य दुकानदार उपस्थित थे।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026