परवेज अख्तर/सिवान: जंक्शन पर शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार ने कर्मियों को शपथ दिलाई। सभी रेलवे कर्मचारियों, सफाई कर्मचारी एवं सुपरवाइजर मिलकर स्वच्छ जागरुकता दिवस के रूप में यात्रियों के साथ स्वच्छता संवाद किया।
वहीं यात्रियों से अनुरोध किया गया कि स्टेशन परिसर में गंदगी न फैलाएं, कूड़ेदान का उपयोग करें, गिला कचरा हरे कूड़ादान और सूखा कचरा ब्लू रंग के कूड़ेदान में डाले। इधर-उधर ना थूके, क्लीन स्टेशन ग्रीन स्टेशन का नारा दिया गया। मौके पर स्वास्थ्य निरीक्षक राधे श्याम रमन, वाणिज्य निरीक्षक विशाल कुमार सिंह, टिकट कलेक्टर निशा कुमारी, आरपीएफ स्टाफ एवं आदि कर्मी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…