सिवान: भाजपा के संस्थापक की जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम

परवेज अख्तर/सिवान: भाजपा के संस्थापक सदस्य और बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती को बिहार भाजपा जन्मशताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाएगी। इसके तहत एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह बातें मंगलवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता धनंजय गिरि ने कही। उन्होंने कहाकि रे प्रदेश में एक महीने तक चलने वाले इन सभी कार्यक्रमों की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पटना में कैलाशपति मिश्र की जयंती के मौके पर पांच अक्टूबर से होगी। पटना के बापू सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष और कमेटी सदस्य तथा प्रदेश के अधिकारी हिस्सा लेंगे।

बताया कि सभी जिलों में समारोह आयोजित कर जनसंघ और भाजपा के पुराने साथियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहाकि कैलाशपति मिश्र देश की प्रथम पंक्ति और प्रथम पीढ़ी के नेता थे जिन्होंने पार्टी व संगठन के विस्तार और विचारधारा की लड़ाई के लिए अपने आप को पूर्ण रूप से समर्पित कर दिया। पार्टी को शून्य से खड़ा करने और इसे राज्य में एक प्रमुख राजनीतिक ताकत में बदलने के लिए कैलाशपति को बिहार भाजपा का भीष्मपितामह कहा जाता है। इस दौरान पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, गोपालगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरि, उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला मंत्री कुंदन सिंह एवं हरेंद्र सिंह कुशवाहा उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026