परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी सरसर के समीप सब्जी बेच रहे सब्जी विक्रेता को दिल्ली पब्लिक स्कूल की वाहन ने रौंद दिया जहां उसकी इलाज के दौरानमौत हो गई. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मोलनापुर कदम मोड़ निवासी मोतीलाल साह के रूप में की गई है. घटना के संबंध में परिजन राजकुमार साह ने बताया कि मोतीलाल साह सब्जी बेचने के लिए अमलोरी सरसर बाजार में आए हुए थे और वह सब्जी बेच रहे थे . तब तक तेज रफ्तार दिल्ली पब्लिक स्कूल की वाहन ने उन्हें रौंद दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए. यही नहीं इन्हें रौंदने के बाद उसने और तीन से चार लोगों को रौंदा जिन्हें हल्की चोट लगी और निजी अस्पताल में इलाज कराया गया.
मोतीलाल की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. हालांकि कुछ ही देर बाद स्थिति और भी नाजुक हो गई और उनकी मौत हो गई.इधर मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद किसी ने 112 को फोन कर इसकी सूचना दी और 112 शहर के चौधरी मोड़ के पास पहुंचे मामले को शांत कराया . इधर मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. मौत के बाद स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिस वाहन से दुर्घटना हुई थी उस वाहन को जब्त कर लिया गया है. जबकि वाहन चला रहे चालक कामेश्वर प्रसाद की गिरफ्तारी की गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…