सिवान: पंचायत चुनाव को ले जब्त होने लगे वाहन

परवेज अख्तर/सिवान: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत आगामी 29 सितंबर को सीवान सदर प्रखंड के सभी पंचायतों में मतदान कार्य संपन्न कराया जाएगा. इसके बाद तीसरे चरण के तहत हसनपुरा प्रखंड में मतदान होना है. इसको लेकर वाहन कोषांग के द्वारा अभी से ही मतदान कार्य के लिए मतदान टीम , पीसीसीपी , पुलिस बल के जवानों तथा दंडाधिकारियों एवं अन्य संबंधित कर्मियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने , गश्ती आदि के लिए आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वाहनों को जब्त किया जा रहा है.

इसके तहत सभी जब्त वाहनों को सदर प्रखंड परिशर सहित परिवहन कार्यालय के बाहर स्थित खाली स्थान में खड़ा किया जा रहा है . विदित हो कि मतदान से एक दिन पहले ही मतदान कर्मियों की टीम एवं सुरक्षा बल के जवानों को मतदान केंद्र के लिए रवाना कर दिया जाता है.इसको ध्यान में रखते हुए परिवहन कोषांग के द्वारा पर्याप्त संख्या में वाहनों को चुनाव कार्य के लिए जब्त किया जाता है . इसके तहत अब तक दर्जनों छोटे – छोटे यात्री वाहनों तथा कई बसों को चुनाव कार्य के लिए जब्त किया जा चुका है .

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026