सिवान: मंडल कारा का वीडियो वायरल मामले पांच पर कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: मंडल कारा में बंदियों से उनके स्वजनों को मिलाने के लिए रुपयों का लेन-देन, जेल के अंदर वार्ड में अवैध रूप से कैंटीन का संचालन, बंदियों द्वारा खाना बनाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरलहुआ था। इस मामले में जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने 29 नवंबर की देर शाम अपर समाहर्ता जावेद अहसन अंसारी एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय विजय कुमार झा को जांच के आदेश दिए। जांच के बाद जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने तत्कालीन कार्रवाई करते हुए मुख्य उच्च कक्षपाल कुसेंद्र सिंह, कक्षपाल पवन कुमार राय सहित एक अन्य को निलंबित कर दिया है, जबकि दो होमगार्ड रूदल यादव एवं परमानंद भगत का प्रतिनियुक्ति वापस लिया गया है।

वहीं विभाग द्वारा कठोर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद डीएम अमित कुमार पांडेय के निर्देश पर एडीएम, डीएसपी हेडक्वार्टर और वरीय उपसमाहर्ता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। डीएम द्वारा गठित टीम ने 29 की रात और 30 नवंबर के दिन में जेल के अंदर जांच की थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026