सिवान: हत्या की नीयत से आए चार बदमाशों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

परवेज अख्तर/सिवान: एमएच नगर थाना के लहेजी में मंगलवार की सुबह हत्या करने की नीयत से पहुंचे चार बदमाशों को ग्रामीणों ने पिस्टल व दो गोली के साथ पकड़ पुलिस को सौंप दिया।जबकि कुछ अज्ञात बदमाश भागने में सफल रहे। इस मामले में लहेजी निवासी सतीश कुमार यादव ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने आवेदन में बताया कि मैं मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी थाना क्षेत्र के डीबी निवासी राहुल कुमार सिंह, अनूप कुमार सिंह, अमन कुमार सिंह तथा आदर्श कुमार सिंह मेरे दरवाजे पर पहुंचे और मेरी हत्या की नीयत से लोडेड पिस्टल मुझ पर तान दिए और गाली गलौज करने लगे।

जब मैंने विरोध किया तो उक्त सभी लोग मुझे पकड़ मारने- पीटने लगे। तभी मेरे द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और उन्हें पकड़ उनके पास मौजूद हथियार एवं दो गोली छीन ली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिहिर कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे जहां ग्रामीणों ने पकड़े गए चारों बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस पकड़े गए बदमाशों को हिरासत में लेकर थाना लाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों के पास से दो गोली, नाइन एमएम का एक पिस्टल बरामद किया गया है। साथ ही पीड़ित के तहरीर पर प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026