✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिला समाहरणालय सभागार में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ले बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता बनाने के लिए 27 अक्टूबर से शुरू होगा। विशेष पुनरीक्षण अभियान खासकर 18-19 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं को फोकस करने का निर्देश दिया गया है।
जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद ने बताया कि मतदाता सूची अपडेट करने के लिए 27 अक्टूबर से नौ दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। पुनरीक्षण अभियान में वोटर बनाने, नाम काटने व संशोधन आदि की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में जिन युवाओं की उम्र एक जनवरी 2024 को 18 साल हो रही है, वह फार्म संख्या छह भरकर मतदाता बन सकते हैं। दावा आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, कांग्रेस प्रतिनिधि रामाकांत सिंह सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…