सिवान: 2531 मतदान केंद्रों पर मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को शिविर आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों के 2531मतदान केंद्रों पर शनिवार को शिविर लगाकर 18 से 19 आयु नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म लिए गए। जानकारी के अनुसार लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मदारपुर लोहिया भवन परिसर में शनिवार को बीएलओ राकेश कुमार साह द्वारा कैंप लगाकर 18 से 21 आयु के नए मतदाता का नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6, मृत मतदाताओं का नाम हटाने के लिए फार्म सात जमा किए गए।

इस दौरान नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम देने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर बीडीओ सुशील कुमार, अफरोज आलम, अमरेंद्र तिवारी, मुन्ना साह, संजेश कुमार आदि बीएलओ उपस्थित थे। वहीं हसनपुरा प्रखंड के सभी 117 मतदान केंद्रों, रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के 44 व दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के 73 बीएलओ द्वारा शिविर लगाकर नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फार्म छह प्रपत्र लिए गए। इसमें प्रपत्र छह, सात व आठ प्राप्त किया गया। भगवानपुर हाट प्रखंड के बीडीओ डा. कुंदन ने बताया कि प्रखंड के 169 मतदान केंद्रों पर शिविर लगाकर विशेष अभियान दिवस के तहत मतदाताओं का नाम जोड़ने, सुधार करने तथा हटाने का काम निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से जोड़ने तथा एप से भरना सुनिश्चित करने का निर्देश बीएलओ को दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026