सिवान: स्वास्थ्य सेवा बाधित करने वाली आशा के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी

  • नौ सूत्री मांगों को ले आशा का प्रदर्शन 27वें दिन भी जारी
  • भगवानपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कार्य को आशा ने किया बाधित

परवेज अख्तर/सिवान: नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा का प्रदर्शन सोमवार को 27वें दिन भी जारी रहा। आशा अपनी मांगों पर अड़ी रहीं। उनका कहना था कि मांगें पूरी होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान भगवानपुर हाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर आशा द्वारा प्रदर्शन कर टीकाकरण कार्य को बाधित कर दिया गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. परमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा बाधित करने वाली आशा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसे जिला प्रशासन का आदेश समझें। स्वास्थ्य सेवा बाधित करने का किसी को अधिकार नहीं है।

उन्होंने उन्होंने आशा से अस्पताल गेट से हटकर परिसर में धरना प्रदर्शन करने को कहा। कहाकि मंगलवार से हर हालत में टीकाकरण किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही मीरा देवी, मालती कुंवर ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से कहा कि हमारा आंदोलन सरकार द्वारा उनकी मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। वहीं महाराजगंज में अस्पताल में नीलम कुमारी, गुठनी स्वास्थ्य केंद्र में रीता देवी, बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुष्पा कुमारी, दारौंदा में सुशीला देवी, हसनपुरा में दुर्गावती देवी, बड़हरिया में माया देवी, हुसैनगंज में प्रखंड अध्यक्ष रंजू देवी, सिसवन में मीना देवी, लकड़ी नबीगंज में नूरजहां खातून, गोरेयाकोठी में अनीता देवी, आंदर में माधुरी देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026