सिवान: बदला मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी के बाद जिले में बढ़ी ठंड

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई इससे जिले के तापमान में गिरावट देखने को मिली। वर्षा के बाद जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान पूरे दिन सूरज बादलों में छिपा रहा। लोगों को वर्षा के बाद ठंड बढ़ गई है।

ठंड के कारण लोग अपने अपने कार्याें को निपटाने के बाद घरों का रुख करने लगे इस कारण संध्या में ही शहर की सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा चहल पहल कम देखने को मिली। कुछ लोग अगर बाजारों में दिखे भी तो वे गर्म कपड़ों के साथ। इधर बूंदा-बांदी से प्रदूषण में भी कुछ कमी देखने को मिली। जिले का एयर क़्वालिटी इंडेक्स 218 दर्ज किया गया। जानकारों की मानें तो जिले में बारिश होने का अनुमान है। इससे न्यूनतम तापमान में परिवर्तन होगा और सर्दी बढ़ेगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024