सिवान: ज्वेलरी दुकान हुई लूट की जांच में DIG आये तो दूसरी तरफ फिर स्वर्ण व्यवसायी से हो गयी लूट

परवेज अख्तर/सिवान: DIG पहुंचे एक लूट की घटना का जांच करने वहीं दूसरी तरफ लुटेरों ने एक और लूट की घटना को अंजाम दे दिया। सिवान में स्वर्ण व्यवसायियों से लूट का मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा हैं। शनिवार के दिन फायरिंग और बम मारकर लूट का मामला अभी शांत नही हुआ की बड़हरिया में अपराधियों ने एक और लूट की घटना को अंजाम दे दिया। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुई पनिसरा सिटी टोला के पास की है जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसायी को घेरकर 25 हज़ार नगद, आभूषण और बाइक लूटकर फरार हो गए।

स्वर्ण व्यवसायी की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ के पास श्रेया ज्वेलर्स के संचालक प्यारे लाल सोनी के रूप में हुई हैं। बताया जाता है कि प्यारे लाल सोनी आभूषण लेकर बड़हरिया किसी व्यापारी के पास जा रहे थे की तभी अपराधियों ने बड़हरिया थाना भलुई पनिसरा सिटी टोला के पास बाइक सवार 4 की संख्या में अपराधी आये और बाइक में धक्का मारकर गिरा दिया। उसके बाद हथियार दिखाकर बाइक, नगद रुपये और आभूषण छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंची और पूरे मामलें की जांच में जुट गयी ।

सीवान में आए दिन स्वर्ण व्यवसाई से हो रहे लूट और हत्या के विरोध में रविवार के दिन महाराजगंज के स्वर्ण व्यवसाईयों ने दुकान बंद रखा था । महाराजगंज के स्वर्ण व्यवसाईयों ने दुकानों को बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। महाराजगंज के स्वर्ण व्यवसाई का एक प्रतिनिधि मंडल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय पर सारण रेंज के डीआईजी रविंद्र कुमार से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यवसाई ने स्वर्ण व्यवसाई की सुरक्षा की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि सीवान जिला में स्वर्ण व्यवसायी के संग लूट और हत्या की घटना से व्यवसायी दहशत में है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026