सिवान: आतिशबाजी में युवक की मौत मामले में पत्नी ने चार पर दर्ज करायी एफआईआर, पुलिस जांच में जुटी

  • जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के खम्हौरी गांव में स्कूल के पास मिला था शव
  • गांव के ही लोगों ने बारात में आतिशबाजी करने के लिये लेकर गये थे बुलाकर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के खम्हौरी निवासी हीरालाल का पुत्र झुन्ना राम का आतिशबाजी के दौरान हुये मौत के मामले में पत्नी इंद्रावती देवी के ब्यान पर चार खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. इधर गांव पर शव पहुंचते ही परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया. जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. घटना के बाद से आतिशबाजी ग्रुप के सदस्य अपना घर छोड़ कर फरार बताये जा रहे है.घटना के बाद जीवी नगर थाना में आवेदन देकर मृतका की पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने कहा है कि 20 अप्रैल को खम्हौरी गांव निवासी अदालत राम, अजय राम, विजय राम और फुलेहरा देवी सहित अन्य मेरे घर पहुंचे. वहां पर झुन्ना राम से एक बारात में आतिशबाजी करने को लेकर चलने के संबंध में बोले.

जहां परिवार के सभी सदस्यों ने झुन्ना को नहीं जाने की बात कहीं. इस दौरान फुलेहरा देवी और अजय राम ने अपने जिम्मेदारी पर लेकर चले गये. उसके बाद लेकर चले गये. 21 अप्रैल को फुलेहरा देवी और उनके परिवार के लोग मेरे पति झुना राम को गांव में ही स्कूल पर मृत अवस्था में छोड़ दिये. जिसके बाद जानकारी होने पर फुलेहरा देवी और उनके परिवार के लोगों से पू गया तो ये लोग बोले की स्कूल पर छोड़ कर आये है. गांव के लोगों ने भी सूचना हमलोगों को दिये थे कि झुन्ना का शव स्कूल के पास पड़ा है. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को घर लेकर पहुंचे. पत्नी ने मामला में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग रखी है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है. इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि आतिशबाजी के दौरान मौत की सूचना मिली है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026