सिवान: इंटर में दाखिले के लिए सात तक कर सकेंगे आनलाइन आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए दुबारा तिथि जारी की गई है। मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं एक जून से सात जून तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि इससे पूर्व बोर्ड द्वारा आनलाइन आवेदन के लिए 17 से 26 मई तक तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन ओएफएसएस आनलाइन आवेदन में तकनीकी परेशानियां आने के कारण उसे सही किया जा रहा है। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड द्वारा सीबीएसई व आइसीएसई के रिजल्ट जारी होने के बाद निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को भी आनलाइन आवेदन का मौका दिया है।

आवेदन में छात्र कम से कम 10 और अधिक से अधिक 20 कालेज या प्लस टू स्कूलों का विकल्प दे सकते हैं। वहीं बिहार बोर्ड के मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा का रिजल्ट 31 मई तक जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी ओएफएसएस में इंटर दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन का मौका मिलेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि आनलाइन आवेदन के बाद बोर्ड की ओर से चयन की तीन सूची जारी की जाएगी। चयन सूची अंकों के आधार पर जारी होगी। इसी सूची के अनुसार छात्र-छात्राएं इंटर में दाखिला ले सकेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026