परवेज अख्तर/सिवान: जीवन सेवा सदन न्यास समिति के बैनर तले नई किला मोड़ पर अपना मार्केट के समीप सिलाई सेंटर का उद्घाटन हुआ. उद्घाटन सन ऑफ सीवान नाम से चर्चित जीवन यादव ने किया. जीवन यादव ने बताया कि हम माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के इरादे से सीवान नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में सिलाई सेंटर की शुरुआत कर रहे हैं, ताकि सभी माता और बहनें अपने हुनर के बदौलत आत्मनिर्भर बने. जीवन यादव ने बताया कि इस सिलाई सेंटर में निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था है और कोई भी आकर यहां सिलाई सीख सकता है.
बताते चले जीवन यादव हमेशा गरीबो जरूरतमंदों के लिये मेडिकल कैम्प आयोजित करते रहते हैं और मरीजों के आंखों का भी ऑपरेशन कराते रहते हैं. सेवक नाम से चर्चा में रहने वाले जीवन यादव ने बीते कई महीनों में हजारों लोगों को जीवनदान किया है और अब वो महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने की पहल कर रहे हैं जिसकी कड़ी में सिलाई सेंटर की शुरुआत प्रत्येक वार्ड में कर रहे हैं. इस मौके पर रमेश यादव, जीवन यादव, राकेश यादव, बिपिन सिंह समेत अन्य क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…