परवेज अख्तर/सिवान: सिवान के महादेवा में महादेवा ओपी क्षेत्र के नई बस्ती में सोमवार की देर रात एक महिला ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। मृतका की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के सरौती निवासी संतोष कुमार दुबे की पत्नी प्रीति देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रीति देवी अपने दो बच्चों व पति के साथ ओपी क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में तेज बहादुर सिंह के मकान में किराए पर रहती थी।
साथ ही वह काफी दिनों से बीमार भी चल रही थी, उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला और बच्चों के रोने की आवाज मिलने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गए। इसके बाद घटना की सूचना स्वजनों व स्थानीय पुलिस को दी गई। हालांकि खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। खबर प्रेषण तक स्वजनों की तरफ से कोई आवेदन भी नहीं दिया गया था। इस संबंध में ओपी प्रभारी कुंदन कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को साैंप दिया गया है। मामले में आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…