परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के पकड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार की सुबह इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के पिपरा कला निवासी रोहन पांडेय की पत्नी अंजली पांडेय के रूप में हुई। इसके बाद स्वजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्वजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। हंगामा की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व गर्भवती महिला अंजली पांडेय को प्रसव पीड़ा हुआ, इसके बाद स्वजनों ने उसे डा. मनीषा सिंह के क्लीनिक में भर्ती कराया था। जहां आपरेशन के दौरान महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद जच्चा और बच्चा दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी।
स्थिति गंभीर को देखकर डाक्टर ने महिला को गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं नवजात बच्चे को सिवान के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…