सिवान: यात्रा के दौरान जंक्शन पर महिला का छूटा बैग बरामद, पुष्टि के बाद स्वजनों को सौंपा

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर 14 मई को लावारिस ट्राली बैग पाए जाने पर ड्यूटी स्टाफ द्वारा पोस्ट पर लाकर जमा किया गया। उसे 15 मई को दिवस अधिकारी उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय द्वारा रोजनामचा लेखक कांस्टेबल कौशल किशोर के समक्ष उक्त ट्राली बैग को खोलकर देखा गया, तो ट्राली बैग के अंदर नए व पुराने कपड़े तथा कुछ चूड़ियां कांच की एवं चिकित्सक की पर्ची मिली। जिस पर मोबाइल नंबर 6044 570 208 अंकित था।

उक्त नंबर पर काल करने पर मुस्तरी खातून पत्नी सफीर आलम द्वारा फोन को रिसीव किया गया, जिन्हें जानकारी देकर ट्राली बैग को सिवान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर जमा होना बताया गया। ट्राली बैग में रखें सामानों की तस्दीक कराया गया तो इनके द्वारा सभी सामान होना बताया गया। उसके बाद बाद उक्त ट्राली बैग को शाहनवाज इकबाल को सुपुर्द कर दिया गया। ट्राली बैग तथा सामानों के कुल अनुमानित कीमत आठ हजार रुपये बताई जा रही है। अपना सामान पाकर उक्त महिला द्वारा मोबाइल फोन के जरिए रेलवे सुरक्षा बल तथा भारतीय रेल की प्रशंसा की। यह जानकारी रेलवे सुरक्षा बल सिवान के उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय ने दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026