सिवान: करीब दो साल से संविदा पर कार्यरत थे जिला परिषद में जेई के पद पर

परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के हरदिया मोड़ स्थित धर्म कांटा के समीप पचरुखी बाजार निवासी दिग्विजय मणि तिवारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक जिला परिषद में संविदा के तहत कनीय अभियंता के पद पर करीब दो साल से कार्यरत थे। बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम वे बाइक से जिला परिषद कार्यालय से अपने घर पचरुखी लौट रहे थे। ज्योही वे हरदिया मोड़ के सामीप पहुंचे थे कि ट्रैक्टर की टक्कर उनकी बाइक से हो गई। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं बाइक को जब्त कर थाना लाया गया।

एक पुत्र व एक पुत्री हैं मृतक दिग्विजय मणि के :

लाेगों की मानें तो मृत जेई दिग्विजय मणि तिवारी के एक पुत्र व एक पुत्री है। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी सहित अन्य का रो-राेकर बुरा हाल था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024