परवेज अख्तर/सिवान: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 अंतर्गत मौलेश्वरी चौक, अग्रवाल टोली, महाकाली गली, पटवा टोली आदि मोहल्लों में अयोध्या धाम तीर्थ स्थल से आए पूजित अक्षत का वितरण घर-घर में किया गया। साथ ही राम भक्तों ने रामजन्म भूमि मंदिर के दर्शन का न्योता भी दिया। वहीं बुजुर्गों, पुरुषों व महिलाओं ने अक्षत को माथे से लगाते हुए निमंत्रण को स्वीकार भी किया। इस दौरान देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन हर सनातनी की वर्षों पुरानी यह अभिलाषा 22 जनवरी को पूरी होने जा रही है।
जिसको लेकर सिर्फ अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उत्साह का माहौल है। हर कोई इस अविस्मरणीय पल का साक्षी बनने को उत्सुक दिखाई दे रहा है। उन्होंने सभी मंदिरों में भजन कीर्तन आयोजित करने, अपने-अपने घरों पर भगवा ध्वज का पताका लगाने व सामूहिक रूप से दीप जलाने का आग्रह किया। मौके पर अनीश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, प्रो. मनोरंजन कुमार, चुटुन प्रसाद, चंदेश्वर पटवा, गणेश गुप्ता, टुनटुन कुमार, बलराम प्रसाद, भरत शर्मा, संतोष शर्मा, मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…