सिवान: चलती ट्रेन में चढ़ने के क्रम में गिरने से युवक का कटा पैर, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान जंक्शन पर मंगलवार की सुबह चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और इस दुर्घटना में उसका बायां पैर कट गया है। सूचना पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान आंदर थानाक्षेत्र के मदेशिलापुर निवासी योगेंद्र यादव के 24 वर्षीय पुत्र राजू कुमार यादव के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि मंगलवार को वह एसएससी की परीक्षा देने के लिए पटना जा रहा था।

जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर वह डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के लिए बढ़ा, त्योही ट्रेन खुल रही थी। इस दौरान चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर गिर गया। इससे उसका बायां पैर कट गया। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़े और जीआरपी व आरपीएफ को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर जीआरपी प्रभारी दल-बल के साथ पहुंचकर युवक को ट्रैक से उठाए और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना स्वजनों को दी गई। स्वजन अस्पताल पहुंचकर उसे इलाज के लिए पटना लेकर चले गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026