सिवान: यात्रियों का सामान चुराने की योजना बना रहे युवक गिरफ्तार

  • हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हैं हजुर नट व अब्दुल अंसारी
  • पास से चाकू, ब्लेड व चोरी की एक मोबाइल बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: स्थानीय जंक्शन पर शुक्रवार को चोरी की योजना बना रहे दो युवकों को ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों युवकों में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर निवासी शहादत अंसारी का 36 वर्षीय पुत्र अब्दुल अंसारी व महुअल निवासी गांजी नट का 38 वर्षीय पुत्र हजुर नट शामिल है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन, एक चाकू व एक ब्लेड बरामद किया है। इधर पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी हुई है। बताया जाता है कि शुक्रवार को जब यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गश्ती की जा रही थी, उस दौरान प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर स्थित फुट ओवरब्रिज के पास बने बेंच पर दो युवक बैठे मिले। देखने में हावभाव से दोनों संदेहात्मक लग रहे थे। संदेह होने पर जब दोनों ही युवकों से जंक्शन परिसर में बैठने का कारण पूछा गया तो दोनों की ओर से संतोषजनक जबाव नहीं मिला और न ही दोनों टिकट ही दिखा सके। बाद में कड़ाई से पूछताछ करने के दौरान दोनों ने बताया कि मौका पाकर चलते-फिरते यात्रियों के मोबाइल व सामान चुराने का काम करते हैं। दोनों को गिरफ्तार कर पोस्ट तक लाया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026