परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 ए रामजनकी मार्ग पर चित्ताखाल गांव के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत मौके पर हो गयी.युवक की पहचान उसके पर्स में रखे आधार कार्ड से गुठनी के सरकारी बंगरा गांव निवासी रमेश चौबे के पुत्र अभिषेक चौबे के रूप में हुयी है.ग्रामीणों ने बताया अभिषेक मैरवा की तरफ से गुठनी की ओर जा रहा था उसी क्रम में गुठनी की तरफ से तेज व लापरवाही से आ रही एक ट्रक ने सामने से जोरदार ठोकर मार दिया.ट्रक का ठोकर इतना तेज था कि बाइक सवार मौका गिरते गिरते खून से लथपथ हो गया था.ग्रामीणों ने बिना देर किये सरकारी अस्पताल लाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी.

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी और मौके पर पहुचे एसआई ललन सिंह ने युवक के पॉकेट को सर्च किया तो उसका मोबाइल और पर्स मिला जिससे उसकी पहचान हो सकी.अस्प्ताल पहुचे अभिषेक का छोटा भाई विवेक ने बताया भैया किसी जरूरी काम से गुठनी जा रहा थे की यह घटना हो गयी.घटना की जानकारी होने पर परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया.घटना के समय अभिषेक की मां मीना देवी अपने मायके रेवासी गांव एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गयी है.अभिषेक अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा है उसकी एक छोटी बहन व एक छोटा भाई है.अभिषेक के पिता रमेश चौबे राजस्थान के उदयपुर में रहते है अभी हाल ही में गांव से उदयपुर गये है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026