सिवान: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के शांति वटवृक्ष सोनार टोली में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बिरेन्द्र का पुत्र झगरू (घरेलू नाम) के रूप में की गई. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार झगरू ऑटो चलाने सहित कई कार्यों को करता था. मंगलवार को वह खाना खाने के बाद घर पर ही था लेकिन अचानक उसके पिता को सूचना मिली थी उसके पुत्र ने आत्महत्या कर लिया है. जिसके बाद आनन-फानन में उसे परिजन सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले गए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर वापस लौट गए.

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि वह शराब,स्मैक सहित कई नशीली पदार्थ का सेवन करता था.बीते तीन दिन पहले एक चोरी के मामले में नगर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया था. पूछताछ के बाद उसकी मां ने उसे छुड़ाकर घर वापस लाया.यह भी जानकारी मिली है उसे एक बार रेल पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था वापस आने के बाद उसकी मां ने उसे यूपी भेज दिया था जहां वह ऑटो चलाता था.लेकिन एक सप्ताह पूर्व वह घर आया हुआ था जहाँ बुधवार को उसकी जीवन लीला ही समाप्त हो गयी.हालांकि यह स्पस्ट नही हो सका हैं कि उसकी मौत कैसे हुई इस मामले में परिजन भी कुछ कहने से इनकार कर रहे है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024