परवेज अख्तर/सिवान: सीवान जंक्शन के पश्चिमी छोर स्थित आंदर ढाला के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के घिसनपुर गांव निवासी बनारसी यादव का पुत्र अनिल यादव के रूप में की गई. घटना के संबंध में घायल ने बताया कि ट्रेन से दिल्ली मजदूरी करने जा रहा था. अभी ट्रेन सीवान जंक्शन से निकल ही रही थी कि बोगी में जगह नहीं होने के कारण साधारण बोगी के गेट पर ही खड़ा था.
तब तक अचानक नीचे गिर गया. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल के पिता ने बताया कि शनिवार की सुबह अनिल ने पंद्रह सौ रुपए मांगा और रुपए लेने के बाद चल पड़ा. घर से बिना कुछ बताए निकल पड़ा. उसने यह भी बताया कि घटना के बाद स्कूल के छात्रों ने देखा कि एक युवक खून से लथपथ ट्रैक पर पड़ा हुआ है. जिसके बाद उन लोगों ने अनिल को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…