परवेज अख्तर/सिवान: अग्निपथ योजना को ले सीवान मुख्यालय सहित कई प्रखंडों में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया. सिसवन प्रखंड क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया गांव स्थित सिसवन-ताजपुर मुख्य मार्ग तो दरौंदा में एनएच 531 पर आगजनी कर सड़क जाम करदिया. विरोध कर रहे युवकों ने इस दौरान जमकर बवाल काटा. विरोध कर रहे युवाओं ने अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की. सिसवन प्रखंड क्षेत्र के युवाओं द्वारा अग्निपथ के खिलाफ़ सड़क पर उतर विरोध प्रदर्शन करने की सूचना पर पहुंची सिसवन थाने की पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी जाम को हटवाने में.
मौके पर पहुंचे बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सीओ सतीश कुमार ने थानाध्यक्ष के साथ मिल जाम को हटवाया. सड़क जाम से करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा. इसी तरह दरौंदा में दरौंदा रेलवे ढाला के समीप युवाओं ने आगजनी करते हुए घंटों सड़क जाम रखा. सड़क जाम की सूचना मिलते ही दरौंदा थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज एवं रेल चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडे घटनास्थल पर पहुंच छात्रों से बात कर सड़क जाम हटवाया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…