Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

राज्य चैंपियनशिप के लिए सिवान की जूनियर महिला हैंडबॉल टीम चयनित

परवेज अख्तर/सिवान : बिहार राज्य हैंडबाल संघ द्वारा जून के अंत में आयोजित राज्य जूनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली सिवान हैंडबाॅल टीम का चयन बुधवार को किया गया। राष्ट्रीय रेफरी एवं अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी राधा कुमारी, राष्ट्रीय सीनियर खिलाड़ी विवेक कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी राजकुमार ठाकुर की उपस्थिति में एवं उनके परामर्श से खिलाड़ियो का चयन टीम में किया गया। सिवान जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया कि चयन शिविर हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मीपुर में आयोजित किया गया। इसमें कुल 25 जूनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया। चार दिवसीय चयन शिविर 16 से 19 मई तक चला। इसमें खिलाड़ियों की बारीकी से ट्रॉयल लिया गया। चयन शिविर में खिलाड़ियों का दौड़, शटल रनिंग, पुशअप, सिटअप, ब्रेथ टेस्ट, बाॅल शूटिंग, बाॅल ड्रिबलिंग एवं मैच टेस्ट लिया गया।इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाली 12 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। चयनित टीम की घोषणा सिवान जिला हैंडबाल संघ के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता ईष्टदेव तिवारी ने किया। टीम में सुमन कुमारी (गोलकीपर), गायत्री कुमारी (कप्तान), निशा कुमारी, जुगनू कुमारी, ममता कुमारी, खुशबू कुमारी, काजल कुमारी, रागिनी कुमारी, चंदा कुमारी, निभा कुमारी, अनिशा कुमारी, चंपा कुमारी शामिल हैं, जबकि सुरक्षित खिलाड़ी के रूप में रूबी कुमारी एवं सोनाली कुमारी को शामिल किया गया है। संजय पाठक ने बताया कि इन चयनित खिलाड़ियों के 20 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर जून के प्रथम सप्ताह में शुरू किया जाएगा। संजय पाठक ने बताया कि इस टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के लिए कई मेडल जीत चुके हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026