Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए सिवान की तीन खिलाड़ियों का चयन

परवेज अख्तर/सिवान : हाॅकी बिहार की टीम में सिवान की तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। तीनों खिलाड़ी रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब की खिलाड़ी हैं। हॉकी इंडिया द्वारा हरियाणा के हिसार में आयोजित 9 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार टीम की घोषणा की गई है। ये तीनों खिलाड़ी हाॅकी बिहार द्वारा घोषित 18 सदस्यीय टीम की हिस्सा बनी हैं। इसको लेकर रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। इसकी जानकारी हाॅकी सिवान की सचिव संगीता देवी ने दी। संगीता देवी ने बताया कि चयनित तीनों खिलाड़ी बिहार टीम के साथ पटना से हिसार के लिए रवाना हो गई है। हाॅकी सिवान के संयोजक संजय पाठक ने बताया कि जीरादेई प्रखंड के ग्राम नरेंद्रपुर निवासी सुरेंद्र राम की बेटी रूबी कुमारी एवं मैरवा प्रखंड के कबीरपुर निवासी संजय सिंह की दो पुत्रियां क्रमश: सोनाली कुमारी एवं पायल कुमारी का चयन हुआ है। चयनित तीनों खिलाड़ी डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल कंधवारा सिवान की छात्राएं हैं। संजय पाठक ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन रघुनाथपुर के पंजवार गांव में मार्च 19 में आयोजित राज्य चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। इस चैंपियनशिप में सिवान की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने कहा कि रूबी कुमारी एवं सोनाली वर्ष 2018 में भी हॉकी बिहार टीम में शामिल होकर बिहार के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी है। इनका प्रदर्शन बेहतर रहा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026