सिवान के टॉप 10 अपराधी अंकित सिंह हथियार सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान जिले के टॉप टेन सूची में शामिल अपराधी को पुलिस ने गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के पहलेजपुर उच्च विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली कला निवासी अजीत सिंह का पुत्र अंकित कुमार सिंह के रुप में हुई है.पुलिस ने इसके पास से एक कट्टा, एक गोली एवं 40 पुड़िया स्मैक बरामद किया है.बताया जाता है कि अंकित कई कांडों में फरार चल रहा था.

मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गुरुवार की देर शाम गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के पहलेजपुर उच्च विद्यालय के पास से लूट,डकैती एवं शस्त्र अधिनियम के कांडों में वांछित जिले के टाप टेन सूची में शामिल बदमाश अंकित कुमार सिंह को हथियार, गोली व स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है. बताया कि गोरेयाकोठी थाना में ही उसके विरुद्ध चार कांड दर्ज हैं.वह सभी मामलों में फरार चल रहा था. इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026