सिवान की महिला ने दिया एक साथ 5 बच्चों को जन्म, तीन लड़कियां और दो लड़के

डॉक्टर रीता सिंहा की देखरेख में सदर अस्पताल में एक साथ जन्मे पांच बच्चे

परवेज अख्तर/सिवान: जिले की एक गर्भवती महिला ने गुरुवार को एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ कई बच्चों को जन्म देने के बाद मां और उसके सभी बच्चे इलाजरत बताए जा रहे हैं। यह किसी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। पांच बच्चों को जन्म देने वाली महिला शहर के इस्माईल शेख तकिया निवासी मोहम्मद झूना की पत्नी फूल जहां खातून है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सदर अस्पताल में तब डॉक्टर हैरत में पड़ गए जब उन्हें पता चला कि गर्भवती महिला के पेट में एक साथ पांच बच्चे पल रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात सदर अस्पताल की सहायक अधीक्षक डॉक्टर रीता ने बताया कि पहले तो उन्हें भी यह आश्चर्य लगा। पहली बार उन्होंने भी एक साथ पांच बच्चों वाली प्रसूता को देखा था। लेकिन बाद में इसे चुनौती स्वरूप स्वीकार करते हुए उसे इलाज देना शुरू किया। सिजेरियन कर महिला के पेट से एक के बाद एक पांच बच्चों को निकाला गया। परिजनों के अनुसार उनमें से तीन बच्चियां और दो बच्चे हैं।

फूल जहां दूसरे बच्चे के लिए काफी परेशान थी

महिला के परिजन की मानें तो मो. झूना और फूल जहां की एक चार साल की बेटी है। दंपति दूसरी संतान नहीं होने से काफी परेशान था। इस दौरान कई डॉक्टरों ने फूल जहां की इलाज की। काफी दिनों बाद एक बार फिर मो. झूना के घर में खुशियां लौटी और उसकी पत्नी फूल जहां गर्भवती हुई। लेकिन इसे इश्वर का वरदान माना जाए या फिर महज एक संयोग कि फूल जहां ने एक नहीं बल्कि एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है।

एक किलो से भी कम है प्रति बच्चे का वजन

डॉक्टर रीता सिंहा ने बताया कि महिला ने समय से पहले बच्चों को जन्म दे दिया है। जिसके कारण प्रति बच्चे का वजन एक किलोग्राम से भी कम है। बताया कि मानक के अनुसार महिला को जनवरी में बच्चों को जन्म देना था। लेकिन महिला ने कई महीने पहले ही बच्चे को जन्म दे दिया। इधर प्रति बच्चों का वजन एक किलो ग्राम से भी कम होने के कारण उन्हें एसएनसीयू में इलाज दिया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026