सिवान के युवक की सड़क दुर्घटना में सारण में मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बड़ुआ निवासी एक युवक की मौत सारण के कोपा थाना क्षेत्र के पियानो गांव में शनिवार की रात सड़क दुर्घटना में हो गई। मृतक की पहचान पूर्व पैक्स अध्यक्ष ललितेश्वर सिंह उर्फ उपेंद्र कुमार सिंह के पुत्र सूरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सूरज कुमार सिंह शनिवार को किसी कार्य से छपरा गया था। कार्य निपटाने के बाद अपनी बाइक से शनिवार की रात अपने घर लौट रहा था तभी सारण के कोपा थाना क्षेत्र के पियानो गांव के समीप एक एंबुलेंस से धक्का लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक एंबुलेंस लेकर भागने में सफल रहा।

घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए तथा घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। मृतक के जेब से मिले आइडी व डीएल से शव की पहचान कर घटना की सूचना उसके स्वजनों को दी। सूचना मिलते ही स्वजन घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की सुबह गांव में शव पहुंचते ही स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026