सिवान के युवक की सारण में सड़क दुर्घटना में मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के भांटी गांव के एक युवक की सारण के एकमा में मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान भांटी निवासी रामाशीष पाठक के पुत्र धीरेंद्र पाठक के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि धीरेंद्र पाठक सारण के गंगौली स्थित अपने ननिहाल से बाइक से एक युवक के साथ घर लौट रहा था तभी एकमा- परसा सड़क मुख्य पथ पर एक चार पहिया वाहन से धक्का मार दिया इससे धीरेंद्र व उसके साथी घायल हो गए। दोनों घायलों को आसपास के लोग एक अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक द्वारा धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। ज्ञात हो कि धीरेंद्र पाठक के मां-पिता तथा बड़े भाई की मृत्यु कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। मृतक तीन बहन एवं चार था। वह भाइयों में सबसे छोटा था तथा अपनी नानी की देखभाल के नानी के घर रहता था। वह अभी अविवाहित था। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026