परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के पचरुखी थाना के शाह तकिया निवासी एक ट्रक ड्राइवर की हत्या पश्चिम बंगाल में गला दबा कर दी गयी। घटना 12 सितम्बर की मध्य रात्रि कमरहटी जिला के खरदा थाना मंडी की बताई जा रही है। मृतक आसिफ अली था। घटना की सूचना पर मृतक के घर व पड़ोस में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 12 अगस्त को खरदा मंडी में ट्रक लेकर माल लोड करने के लिए गया था। ट्रकों के कतार में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इस बीच उसे नींद लगने लगी।
इसके बाद वह अपनी गाड़ी में ही सो गया। इधर जब मध्य रात्रि उसके गाड़ी का नम्बर आया तो अन्य चालक उसे जगाने गए तो आसिफ अपनी सीट पर मृत पाया गया। इसकी सूचना पर मंडी में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। वहीं कमरहटी में रह रहे उसके मामा के बयान पर खरदा थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें लूटपाट की नीयत से चालक की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गयी है। वहीं आसिफ का शव सोमवार की देर शाम तक उसके पैतृक गांव शाह तकिया पहुंचने की संभावना है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…