परवेज़ अख्तर/सिवान:
गुठनी पुलिस ने रविवार को बेलौर गांव के समीप वाहन जांच के दौरान दो शराब धंधेबाज तथा श्रीकलपुर चेकपोस्ट से चार शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि बेलौर गांव के रास्ते शराब धंधेबाज शराब ले जा रहे हैं। बेलौर गांव के समीप छापेमारी टीम पहुंची और 18 लीटर देशी शराब के साथ आर्केस्ट्रा कर्मी कुंदन कुमार राम तथा खरिकटोला गांव निवासी मिश्र नट को पकड़ा गया। वहीं श्रीकरपुर पुलिस चेक पोस्ट से शराब पीने के आरोप में सोनहुला निवासी राजकुमार साहनी, दामोदरा गांव निवासी कैलाश राम, चित्ताखाल निवासी नियामत अंसारी तथा मैरवा के मझौली निवासी राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…