Siwan News

भारी मात्रा में शराब सहित छह धंधेबाज गिरफ्तार

पुलिस ने ट्रक सहित तीन वाहनों को भी किया जप्त

हुसैनगंज में छापेमारी के दौरान धंधेबाज हुये फरार

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के जामो बाजार एव हसैनगंज थाने क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ छह धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. जिले के जामो बाजार थाने की पुलिस ने भोपतपुर गांव में छापेमारी कर शराब से भरी एक स्कार्पियों ट्रक को छह धंधेबाजों के साथ पकड़ा. स्कार्पियों ट्रक के नीचे बॉडी में छिपाकर लायी जा रही करीब 21 हजार 804 बोतल हाई टाइम व्हिस्की को बरामद किया. 720 एमएल की वहिस्की करीब 3924 लीटर शराब थी. पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि इस मामलें में छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है्. पकड़े गए आरोपियों में हरियाणा के जजर जिले का बहादुरगढ़ निवासी ट्रक चालक राकेश, खलासी राजेश उर्फ महानंद, गोपालगंज जिले के मांझागढ़ निवासी रामुकुमार यादव, जामो बाजार थाने का निवासी राजकुमार, विक्की कुमार तथा बरौली थाने का मोहम्मद वसीम शामिल है. वहीं दुसरी ओर हुसैनगंज थाने की पुलिस ने थाने के रेनुआ चौर से अहले सुबह में शराब से भरा ट्रक और पीक अप पुलिस ने जब्त किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाने के सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि किसी अज्ञात ब्यक्ति ने फोन से सूचना दिया कि रेनुआ चौर में ट्रक पर उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब आया है. उसे पीक अप गाड़ी पर लोड किया जा रहा है. सूचना प्राप्त होते ही एसआई पंकज कुमार, एसआई दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ रेनुआ चौर में छापेमारी किया. उधर शराब के धंधे में संलिप्त धंधेबाज पुलिस को देखते हुए वाहन छोड़ कर फरार हो गये. वहां से पुलिस द्वारा ट्रक से 278 पेटी शराब व पीक अप वाहन से 228 पेटी शराब जब्त किया गया. सभी शराब क्रेजी रोमियो था जो उत्तर प्रदेश से लाया गया था. पुलिस शराब सहित ट्रक और पीक अप वाहन को थाने जप्त करपुलिस थाने लायी. एसआई पंकज कुमार ने बताया कि शराब में संलिप्त माफिया को गिरफ्तार करने के लिए जांच पड़ताल चल रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026