Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

छह लाख बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक

परवेज़ अख्तर/सिवान:- सदर अस्पताल के ओपीडी स्थित टीकाकरण केंद्र में सिविल सर्जन डॉ. अशेष कुमार व जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से रविवार की सुबह बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर पांच दिवसीय अभियान शुरुआत की। इस अभियान के तहत जिले के पांच लाख 90 हजार 627 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें ए टीम के सदस्य डोर टू डोर जा कर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व ऐसे तमाम स्थान जहां लोगों का आवागमन अधिक है वहां पोलियो की दवा पिलाने के लिए मोबाइल टीम को तैनात किया गया है। वहीं पल्स पोलियो की बी टीम वैसे बच्चों को ढूंढ निकालेगी जो किसी कारण से दवा पीने से वंचित रह गए हैं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के सभी पांच वर्ष तक के बच्चों को अगले पांच दिनों तक पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के तहत कोई भी बच्चा छूट ना जाए इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। जिले में अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है, इसमें कुल पांच लाख 24 हजार 536 घरों के पांच लाख 90 हजार 627 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए 1302 एच टू एच टीम का गठन किया गया है, जबकि 148 ट्रांजिट टीम बनाई गई है। 34 मोबाइल टीम ट्रेनों में सफर करने वाले बच्चों को दवा पिलाएगी। अभियान की सफलता के लिए 475 सुपरवाइजर की सेवा ली जा रही है। इस दौरान डॉ. जीएस पांडेय, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, मैनेजर असरारुल हक, अशोक कुमार शर्मा, इमामुल होंडा, आलोक सुधाकर, मुकेश कुमार, विजय वर्मा, रवींद्र वर्मा, यूनिसेफ के एसएमसी पी एन सिंह, बीएमसी मो. जावेद मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026