मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुर्माबाद की घटना

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुर्माबाद मोहल्ले में बुधवार की रात एक शिक्षक के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना के संबंध में शिक्षक प्रेम किशोर पांडे ने बताया कि 15 जून को बेटे का होने वाले जनेऊ को लेकर सभी लोग गांव आंदर थाना क्षेत्र के महम्मुदपुर गए हुए थे. गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने फोन कर कर सूचना दिया कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और गेट खुला हुआ है. सूचना पर पहुंचे पीड़ित प्रेम किशोर पांडे ने बताया कि फर्स्ट फ्लोर पर कमरे का ताला तोड़कर अलमीरा में रखे चाबी से अलमीरा खोल कर घर में रखे नगद दो लाख सहित चार लाख के आभूषण की चोरी कर ली गई है.

उन्होंने बताया कि चोरी हुए आभूषणों में तीन सेट बाली, दो चैन, आठ अंगूठी, चार जोड़ी पायल, सात जोड़ी बिछिया और नाक में पहनने वाला नौ पीस नथिया चोरी हुई है. उन्होंने बताया कि लड़के के जनेऊ के लिए रुपए रखे थे. चोरी की सूचना मुफस्सिल थाना के पुलिस को दी गई है. सूचना पर मुफस्सिल थाने से पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. बताते चलें कि इसके पहले भी लॉकडाउन के दौरान शहर के अलग-अलग मोहल्लों में चोरी की घटनाएं हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026